त्योहारों से पहले एमेजॉन इंडिया ने इंडियन रेलवेज के साथ अपनी पार्टनरशिप को मजबूत किया, वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर ऑपरेशन बढ़ाए

News Service
  • एमेजॉन इंडिया पहली ई-कॉमर्स कंपनी है, जो भारतीय रेलवे के वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर पहली जॉईंट पार्सल प्रोडक्ट-रैपिड कार्गो सर्विस (जेपीपी-आरसीएस) ट्रेन चलाएगा। यह इसके रेल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
  • यह कॉरिडोर दिल्ली, अहमदाबाद और सूरत में एमेजॉन के नेटवर्क को कनेक्ट करता है। ऑनवर्ड कनेक्टिविटी पुणे, मुंबई और गोवा तक है, जिससे त्योहारों से पहले रेल के माध्यम से उत्तर और पश्चिमी भारत में शिपमेंट के मूवमेंट में मदद मिलेगी।
  • इस रेल ऑपरेशन में 10 वैन पार्सल का उपयोग होगा, जिससे शिपमेंट सरफेस ट्रांसपोर्टेशन से रेल में परिवर्तित करके ज्यादा विश्वसनीयता और सस्टेनेबिलिटी के साथ पहुँचाए जा सकेंगे।
  • इंडियन रेलवेज के साथ एमेजॉन की दीर्घकालिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाते हुए 2019 में एक्सप्रेस पार्सल मूवमेंट से 2023 में 659 किलोमीटर के रेवाड़ी-पालनपुर सेक्शन पर डीएफसी ऑपरेशन लॉन्च करने तक का सफर शामिल है।
  • एमेजॉन इंडिया का रेल नेटवर्क 2019 में केवल एक ट्रेन से लेकर 130 इंटरसिटी मार्गों पर 140 से अधिक ट्रोनों तक फैल चुका है, जो 100 से अधिक शहरों को कनेक्ट करता है।

भारत, 19 अगस्त, 2026: आज एमेजॉन इंडिया ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के सहयोग से इंडियन रेलवेज के वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर अपने ऑपरेशंस का विस्तार किया। इस विस्तार से उत्तरी और पश्चिमी भारत में एमेजॉन के मल्टीमोडल ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क में रेल की भूमिका मजबूत हुई है। इसके साथ ही, इंडियन रेलवेज के साथ एमेजॉन की लंबी पार्टनरशिप और अधिक मजबूत हुई है, जिसकी शुरुआत 2019 में हुई थी, जब एमेजॉन भारत में एक्सप्रेस पार्सल मूवमेंट के लिए रेलवे नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाली पहली ई-कॉमर्स कंपनी बनी थी। 2023 में एमेजॉन ने ईकॉमर्स लॉजिस्टिक्स के लिए भारत के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर इन्फ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल शुरू किया और वेस्टर्न डीएफसी के 659 किलोमीटर लंबे रेवाड़ी-पालनपुर सेक्शन पर ऑपरेशंस लॉन्च किए। आज की घोषणा इस सफर का अगला चरण शुरू करती है और पश्चिमी भारत में एमेजॉन के डीएफसी फुटप्रिंट का विस्तार करती है।

इस विस्तार ने एमेजॉन को एमेजॉन को पहली ई-कॉमर्स कंपनी बना दिया है, जो भारतीय रेलवेज के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर पहली जॉईंट पार्सल प्रोडक्ट-रैपिड कार्गो सर्विस (जेपीपी-आरसीएस) ट्रेन का संचालन करेगी। इस ट्रेन को 18 अगस्त, 2026 को डॉ. मनोज सिंह, सदस्य (ऑपरेशंस एंड बिजनेस डेवलपमेंट), रेलवे बोर्ड और किशोर लंका, डायरेक्टर-ऑपरेशंस एमेजॉन इंडिया द्वारा न्यू दादरी रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। रोजाना रेल मूवमेंट से एमेजॉन का उत्तरी और पश्चिमी नेटवर्क कनेक्ट होगा और इस मार्ग पर 10 वैन पार्सल (वीपी) संचालित होंगी। इससे शिपमेंट्स का मूवमेंट सरफेस ट्रांसपोर्ट से रेल ट्रांसपोर्ट में परिवर्तित होगा और ज्यादा विश्वसनीय एवं सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन के साथ मल्टीमोडलिटी मजबूत होगी। यह कॉरिडोर दिल्ली, अहमदाबाद और सूरत सहित मुख्य क्षेत्रों में एमेजॉन के नेटवर्क को कनेक्ट करेगा, जिसकी ऑनवर्ड कनेक्टिविटी पुणे, मुंबई और गोवा तक होगी। इससे त्योहारों से पहले शिपमेंट के मूवमेंट में मदद मिलेगी।

एमेजॉन इंडिया के डायरेक्टर-ऑपरेशंस, किशोर लंका ने कहा, ‘‘इंडियन रेलवेज और एमेजॉन इंडिया की पार्टनरशिप भारत में फ्रेट के आधुनिकीकरण में मदद करेंगे। यह भारत सरकार के ‘विकसित भारत, विकसित रेल’ के लक्ष्य के अनुरूप देश के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत बनाने के हमारे साझा लक्ष्य के अनुरूप है। डेडिकेटेड फ्रेट इन्फ्रास्ट्रक्चर का उपयोग बढ़ाकर हम अपने ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क में मल्टीमोडलिटी का विस्तार कर रहे हैं और रेल को ट्रांसपोर्टेशन के किफायती, विश्वसनीय और सस्टेनेबल माध्यम के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। हम भारतीय रेलवेज और डीएफसीसीआईएल के साथ अपना सहयोग बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं, जिससे हमारा लॉजिस्टिक्स नेटवर्क मजबूत होगा, ऑपरेशनल एफिशियंसी बढ़ेगी और भारत में हमारे ग्राहकों की विकसित होती हुई जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।’’

डॉ. मनोज सिंह, सदस्य (ऑपरेशंस एवं बिजनेस डेवलपमेंट), रेलवे बोर्ड ने कहा, ‘‘डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर इस सेवा की शुरुआत हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। डीएफसी ट्रांसपोर्टेशन का ज्यादा ग्रीन, तेज और विश्वसनीय माध्यम प्रदान करता है। इससे रातों रात कार्गो का मूवमेंट संभव होता है, जिससे अगले दिन यह अपने डेस्टिनेशन तक पहुँच जाता है। 350 से 400 टन कार्गो को 24 घंटे के अंदर मूव कराने की क्षमता के साथ यह सेवा एक किफायती और सस्टेनेबल फ्रेट समाधान प्रदान करती है, जिसमें छोटे व्यवसायों के लिए अवसरों से लेकर डीएफसी नेटवर्क के फायदे शामिल हैं।’’

वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्लूडीएफसी) लगभग 1504 वर्ग किलोमीटर में उत्तर प्रदेश के न्यू दादरी से लेकर मुंबई के पास जवाहरलाल नेहरु पोर्ट टर्मिनल (जेएनपीटी) तक फैला है। डीएफसी को ऐसे डिजाईन किया गया है, जिससे मौजूदा रेल नेटवर्क का ट्रैफिक कम हो, फ्रेट ट्रेनों की औसत स्पीड बढ़े, हैवी-हाउल ट्रेनों का ऑपरेशन संभव हो सके, पोर्ट एवं औद्योगिक क्षेत्र कनेक्ट हों, ताकि लॉजिस्टिक्स के कुल खर्च में कमी आए और फ्रेट का ज्यादा तेज मूवमेंट हो सके। लंबी पार्टनरशिप, जिसने कई नई पहल की हैं

2019 में एमेजॉन इंडिया रेलवे के विस्तृत नेटवर्क का उपयोग करने वाली पहली ई-कॉमर्स कंपनी बनी। कंपनी ने तेज और भरोसेमंद डिलीवरी पहुँचाने का अपना वादा पूरा करने के लिए इंडियन रेलवेज के साथ एक ऑपरेशनल समझौता किया। यह एक्सप्रेस ट्रांसपोर्टेशन सॉल्यूशन मुंबई-दिल्ली मार्ग पर राजधानी एक्सप्रेस में पार्सल वैगन लेकर चलता है। 2023 में कंपनी ने इंडियन रेलवेज के साथ अपने सहयोग को और अधिक मजबूत किया और यह डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर या डीएफसी का इस्तेमाल करने वाली पहली ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी बनी।

आज एमेजॉन इंडिया का रेल नेटवर्क 2019 में केवल एक ट्रेन से बढ़कर 130 इंटरसिटी मार्गों पर 140 से अधिक ट्रेन तक फैल चुका है, जो 100 से अधिक शहरों को कनेक्ट करते हैं। ये निवेश अपने ऑपरेशंस नेटवर्क को मजबूत बनाने और देश के लोगों को ज्यादा भरोसेमंद डिलीवरी पहुँचाने के एमेजॉन इंडिया के निरंतर प्रयासों का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button