- स्टार्टअप समिट में हेल्थकेयर, लैंग्वेमॉडल, ऑडियो डीपफेक डिटेक्शन, और एक्सटेंडेड रियलिटी (एक्सआर) में एआई प्रगति के बारे में बताया गया, जिसमें नैतिक एआई और डिजिटल भरोसे पर ध्यान फोकस किया गया
- आठ स्टार्टअप्स, जिनमें सर्वम एआई, जीवी एआई, हेल्थिफाईमी, वैलिडसॉफ्ट, कोगो एआई, नियोडॉक्स, एनेबलएक्स और मैग्निमस शामिल हैं, ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया और सैमसंग के वैश्विक आरएंडडी केंद्रों और बिजनेस यूनिट्स के साथ सहयोग के अवसर तलाशे ताकि वैश्विक स्तर पर दायरा बढ़ाया जा सके
- इस कार्यक्रम ने नैतिक एआई प्रणालियों, नवाचार के भविष्य को आकार देने में डिजिटल विश्वास और भारत में भविष्य के लिए तैयार स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए सैमसंग की प्रतिबद्धता के महत्व पर जोर दिया
गुरुग्राम, भारत, 4 जून 2025: सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट, नोएडा (एसआरआई-नोएडा) ने अपने तीसरे स्टार्टअप समिट का सफल आयोजन किया। यह एक शानदार कार्यक्रम था, जिसमें कई महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया गया, सार्थक सहयोगों को बढ़ावा दिया गया और नवाचार के भविष्य पर चर्चा शुरू की गई।
इस नवीनतम संस्करण में एआई-फर्स्ट स्टार्टअप्स और वैश्विक तकनीकी दिग्गजों को एक साथ लाया गया, जिसमें हेल्थकेयर, लैंग्वेज मॉडल, ऑडियो डीपफेक डिटेक्शन, और एक्सटेंडेड रियलिटी (एक्सआर) जैसे क्षेत्रों में अत्याधुनिक प्रगति पर फोकस किया गया।

इस समिट में नैतिक एआई, डिजिटल विश्वास, और अगली पीढ़ी के नवाचार की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर बात की गई, जोकि क्रॉस-फंक्शनल सहयोग के माध्यम से संभव है। यह सैमसंग की भारत में नवाचार को बढ़ाने की मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाता है, जो तकनीकी साझेदारी, उद्योगों के बीच सहयोग और प्रतिभा को प्रोत्साहन देकर हासिल किया गया।
इस वर्ष के आयोजन में आठ अग्रणी स्टार्टअप्स शामिल हुए, जिनमें सर्वम एआई, जीवी एआई, हेल्थिफाईमी, वैलिडसॉफ्ट, कोगो एआई, नियोडॉक्स, एनेबलएक्स और मैग्निमस शामिल थे। ये स्टार्टअप्स एआई, इमर्सिव टेक्नोलॉजीज, हेल्थकेयर, और नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इन स्टार्टअप्स ने अपने बेहतरीन उत्पादों को प्रदर्शित किया और सैमसंग के आरएंडडी केंद्रों, बिजनेस यूनिट्स, और सैमसंग वेंचर्स की टीमों के साथ संभावित पायलट सहयोग के अवसर तलाशे। स्टार्टअप्स को उनके नए आइडियाज, सैमसंग के विजन के साथ तालमेल और वैश्विक स्तर पर बढ़ने की क्षमता के आधार पर ध्यान से चुना गया था।
क्यूंग्यून रू, मैनेजिंग डायरेक्टर, एसआरआई-नोएडा ने कहा “एसआरआई-नोएडा रिसर्च और इनोवेशन के एजेंडा को आगे बढ़ा रहा है, तीसरा स्टार्टअप समिट हमारे मिशन को दर्शाता है। हमारा लक्ष्य है कौशल विकास, निरंतर सहयोग और गहन जुड़ाव के जरिए अगली पीढ़ी के टेक लीडर्स को मजबूत करना। इस साल का आयोजन बड़ा, साहसिक और अधिक प्रभावशाली था, जो आधुनिक चुनौतियों का समाधान करते हुए उद्यमियों को वैश्विक और स्थानीय स्तर पर प्रासंगिक समाधान बनाने के लिए प्रेरित करता है।”