- एमेज़ॉन.इन पर महाराष्ट्र से 2 लाख से अधिक सैलर्स रजिस्टर्ड हैं, जहाँ नए सैलर के रजिस्ट्रेशन में 75 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।
- फीस हटा लिए जाने से सैलिंग की लागत में काफी कमी आ गई है, जिससे बड़ी संख्या में सैलर्स जुड़कर तेजी से विकास कर सकेंगे।
- होम डेकोर, किचन एसेंशियल्स और पर्सनल केयर अप्लायंसेज़ राज्य में सबसे बेहतर परफॉर्म करने वाली श्रेणियाँ हैं।
मुंबई, 2 अप्रैल, 2026: एमेज़ॉन.इन पर महाराष्ट्र से 2 लाख से अधिक सैलर्स रजिस्टर्ड हैं, जहाँ नए सैलर के रजिस्ट्रेशन में 75 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी के साथ ही एमेज़ॉन ने अपने जीरो रेफरल फीस का कवरेज 10 गुना से अधिक बढ़ा दिया है। साल 2025 में जहाँ 1.2 करोड़ प्रोडक्ट्स पर जीरो रेफरल फीस ली जाती थी, वहीं इस साल इसे बढ़ाकर 12.5 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट्स तक कर दिया गया है। जीरो रेफरल फीस का लाभ फैशन, होम, किचन और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सेसरीज़ जैसी रोजमर्रा की श्रेणियों को मिलता है। 1,000 रुपये से कम मूल्य के प्रोडक्ट्स पर जीरो रेफरल फीस के साथ 300 रुपये से कम मूल्य के प्रोडक्ट्स पर इज़ी शिप फीस में 20 प्रतिशत की कमी के नतीजे मिलने लगे हैं और सैलर्स को कुल फीस में 70 प्रतिशत तक की बचत होने लगी है। इस बचत का उपयोग वो अपने सलेक्शन, प्राईसिंग और कस्टमर एक्विज़िशन के लिए करते हैं। अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के अनुरूप एमेज़ॉन द्वारा साल 2030 तक भारत में 35 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया जाएगा, जो पहले निवेश किए जा चुके लगभग 40 बिलियन डॉलर के साथ बिज़नेस के विस्तार तथा तीन मुख्य स्तंभों – ए.आई संचालित डिजिटाईज़ेशन, एक्सपोर्ट ग्रोथ और नौकरी के सृजन पर केंद्रित होता है।

एमेज़ॉन इंडिया के डायरेक्टर – प्रोडक्ट मैनेजमेंट, विक्रम देशपांडे ने कहा, ‘‘फीस रिवीज़न के दो हफ्तों में ही महाराष्ट्र के सैलर्स ने जबरदस्त तेजी प्रदर्शित की है। पुणे, नागपुर, नासिक और मुंबई जैसे शहरों के सैलर्स अपनी प्रोडक्ट लिस्टिंग बढ़ा रहे हैं और इस बचत का उपयोग अपना बिज़नेस बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। फीस में कमी करने के अलावा हम ऑनबोर्डिंग को सरल बनाकर तथा कम लागत संरचना और टूल्स की मदद से दीर्घकालिक सस्टेनेबल विकास संभव बनाना चाहते हैं। हमारे टूल्स सैलर्स को बिज़नेस के स्मार्ट निर्णय लेने में मदद करते हैं। हम उन्हें ए.आई पॉवर्ड जानकारी प्रदान करते हैं ताकि वो नए अवसरों को पहचान सकें तथा डिमांड जनरेशन प्रोग्राम द्वारा उन्हें अपने बिज़नेस का विस्तार करने में समर्थ बनाते हैं। हम महाराष्ट्र के सैलर्स को एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बिज़नेस स्थापित करने में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

सिद्धार्थ जैन, को-फाउंडर एवं सीओओ – हीलियम एवं एमेज़ॉन सैलर ने कहा कि, ‘‘साल 2017 में एमेज़ॉन पर हमारे पहले ऑर्डर से लेकर कई करोड़ के मासिक राजस्व तक एमेज़ॉन मार्केटप्लेस ने हीलियम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक बूट-स्ट्रैप्ड स्टार्टअप के लिए कैश फ्लो बहुत महत्वपूर्ण होता है, जिसमें 1,000 रुपये से कम मूल्य के उत्पादों पर जीरो रेफरल फीस बहुत ही सहायक होती है। इससे हम बिज़नेस का विस्तार करने और नए प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए ज्यादा तेज निवेश करने में समर्थ बनते हैं। हमारे विकास के सफर में एमेज़ॉन मुख्य भूमिका निभा रहा है।’’

एमेज़ॉन ऑनबोर्डिंग से लेकर विस्तार तक हर चरण को आसान बनाकर सैलर्स को अपनी बचत का उपयोग विकास के लिए करने में समर्थ बना रहा है। सैलर्स इस बचत का लाभ ग्राहकों को देने के लिए बेहतर मूल्य रख सकते हैं, ताकि मांग बढ़े। ऑटोमेट प्राईसिंग जैसे टूल्स तथा डिमांड-जनरेशन लीवर, जैसे डील, कूपन और बाय 2 गेट 1 कन्वर्ज़न बढ़ाते हैं। साथ ही, बचत को फिर से विकास में लगाया जा सकता है और सैलर असिस्टैंट जैसे टूल्स तथाएमेज़ॉन के जेनएआई पॉवर्ड कोपायलट से प्राईसिंग, लिस्टिंग, एड, फुलफिलमेंट और कंप्लायंस का मार्गदर्शन हाथोंहाथ प्राप्त किया जा सकता है। एआई पॉवर्ड लिस्टिंग टूल बहुत तेजी से कंटेंट निर्माण संभव बनाते हैं। प्रोडक्ट अपॉर्च्युनिटी एक्सप्लोरर ग्राहकों की वास्तविक जानकारी के आधार पर उच्च क्षमता वाले प्रोडक्ट की पहचान करता है। एमेज़ॉन एड्स एडैप्टिव कैम्पेन और प्रीपेड वॉलेट्स से लेकर टीवी स्ट्रीमिंग तक आसान, एआई पॉवर्ड और स्केलेबल एडवरटाईज़िंग सॉल्यूशन पेश करता है, वहीं क्रिएटिव ऑटोमेशन सभी साईज़ के व्यवसायों को ग्राहकों तक पहुँचने, प्रभाव का आकलन करने तथा आत्मविश्वास के साथ विकास करने में समर्थ बनाता है।
इसके अलावा सैलर्स को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सैलर यूनिवर्सिटी, सैलर कनेक्ट और न्यू सैलर लर्निंग पाथ जैसे संरचनाबद्ध प्रोग्राम हैं, तथा मेगा सलेक्शन सैलर रिवार्ड प्रोग्राम जैसे अभियान सैलर्स को स्थानीय बाजारों से आगे बढ़कर पूरे भारत के ग्राहकों तक पहुँचने में मदद करते हैं।
इन्फ्रास्ट्रक्चर में एमेज़ॉन के निवेश ने पूरे भारत के ग्राहकों तक तेज और विश्वसनीय डिलीवरी संभव बना दी है। पिछले सालों में एमेज़ॉन ने महाराष्ट्र में एक मजबूत फुलफिलमेंट और डिलीवरी इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में निवेश किया है। आज एमेज़ॉन के पास राज्य में 8 फुलफिलमेंट सेंटर और 6 सॉर्टेशन सेंटर हैं। साथ ही, लगभग 220 एमेज़ॉन-ओन्ड और पार्टनर डिलीवरी स्टेशन तथा लगभग 3500 ‘आई हैव स्पेस’’ स्टोर हैं।
महाराष्ट्र में जबरदस्त तेजी और भारत में एमेज़ॉन.इन से जुड़ने वाले नए सैलर्स में 50 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ एमेज़ॉन पर सैलर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। एमेज़ान सैलर्स को अपना सलेक्शन बढ़ाने, मूल्यों को प्रतिस्पर्धी बनाने और डिजिटल अर्थव्यवस्था में ज्यादा प्रभावी तरीके से विस्तार करने में समर्थ बना रहा है।
ज्यादा जानकारी और अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें।