गैलेक्सी डिवाइसेज़ पर मिलेंगे खास ऑफ़र्स, बेहतर एक्सचेंज वैल्यू और आकर्षक रिवॉर्ड्स गुरुग्राम, भारत | 15 दिसंबर 2025: भारत के सबसे बड़े कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने फ्लिपकार्ट पर पहली बार ‘गैलेक्सी डेज़’ की शुरुआत की है। यह तीन दिवसीय सेल 16 से 18 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें ग्राहकों को शानदार एक्सचेंज ऑफ़र्स, खास पेयर-अप डील्स, सैमसंग केयर+ के फायदे और सरप्राइज़ रिवॉर्ड्स मिलेंगे। बेहतर एक्सचेंज और पेयर–अप ऑफ़र्स गैलेक्सी डेज़ के दौरान ग्राहक चुनिंदा गैलेक्सी स्मार्टफोन्स पर 12,000 रूपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। इसके साथ ही, योग्य गैलेक्सी स्मार्टफोन के साथ वियरेबल्स या एक्सेसरीज़ खरीदने पर 5,000 रूपये तक की बचत करने का मौका भी मिलेगा। इसके अलावा, गैलेक्सी वियरेबल्स, टैबलेट्स और लैपटॉप्स पर भी आकर्षक ऑफ़र्स और छूट उपलब्ध होगी। फ्लिपकार्ट पर सैमसंग केयर+ की सुविधा ग्राहक फ्लिपकार्ट पर अपनी खरीदारी के साथ सैमसंग केयर+ भी जोड़ सकते हैं। यह प्लान चुनिंदा गैलेक्सी स्मार्टफोन्स को एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन देता है, जिससे नए फोन पर ज्यादा भरोसा और सुरक्षा मिलती है। रिवॉर्ड्स और लिमिटेड–पीरियड सरप्राइज़ फ्लिपकार्ट पर मौजूद सैमसंग ब्रांड स्टोर पर विज़िट करने वाले ग्राहकों को सुपरकॉइन्स कमाने का मौका मिलेगा। वहीं, कुछ लकी ग्राहकों को मिस्ट्री बॉक्स के ज़रिये चुनिंदा मॉडलों पर खास कूपन भी मिल सकते हैं। गैलेक्सी डेज़ के ज़रिये सैमसंग ऑनलाइन शॉपिंग को और आसान व फायदेमंद बना रहा है। बेहतर एक्सचेंज, सुरक्षा प्लान और सीमित समय के खास ऑफ़र्स के साथ यह सेल ग्राहकों के लिए अपग्रेड करने का बेहतरीन मौका है।
Category: Hindi
बिक्री शुरू होते ही सैमसंग गैलेक्सी Z ट्रायफोल्ड के लिए लगी लंबी कतारें
सैमसंग का नया गैलेक्सी Z ट्रायफोल्ड आज कोरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ और शुरुआत से ही इसे ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली। तेज़ी से बढ़ती बिक्री यह दिखाती है कि मोबाइल AI के इस नए दौर में उपभोक्ताओं में सैमसंग के सबसे इनोवेटिव ट्रायफोल्ड फोन को लेकर बेहद उत्साह है। गैलेक्सी Z ट्रायफोल्ड ऐसा फोल्डेबल डिवाइस है जो काम और मनोरंजन—दोनों के अनुभव को नई दिशा देता है। फोन को दो बार खोलने पर इसमें 10 इंच का डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो बेहद जीवंत रंगों और स्मूद विज़ुअल्स के साथ एक इमर्सिव देखने का अनुभव देता है। गैलेक्सी Z ट्रायफोल्ड ने अपने रिवॉल्यूशनरी डिज़ाइन और बड़े डिस्प्ले ने उपभोक्ताओं का ध्यान खींचा है। 10 इंच की स्क्रीन पर उपयोगकर्ता एक साथ तीन ऐप्स को पोर्ट्रेट मोड में साइड-बाय-साइड इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे मल्टीटास्किंग पहले से ज़्यादा आसान हो जाती है। क्रिएटिव प्रोफेशनल्स, ज्यादा प्रोडक्टिविटी और मल्टीटास्किंग पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए यह एक बड़ा फायदा है। फोन में 6.5 इंच का ब्राइट और स्मूद आउटर डिस्प्ले भी है, जो फोन बंद होने की स्थिति में भी शानदार विज़ुअल क्वालिटी देता है। वहीं, विजन बूस्टर फीचर रोशनी के हिसाब से रंग और कॉन्ट्रास्ट को एडजस्ट करता है, ताकि हर स्थिति में स्क्रीन साफ़ दिखाई दे। गैलेक्सी Z ट्रायफोल्ड की सबसे खास बात है इसका गैलेक्सी AI से लैस होना, जो बड़े डिस्प्ले पर काम को और भी आसान और स्मार्ट बनाता है। फोटो असिस्ट, जेनेरेटिव एडिट और स्केच टू इमेज जैसे AI टूल्स कंटेंट क्रिएशन को बेहद आसान बना देते हैं। वहीं ब्राउजिंग असिस्ट वेब पेजेज़ का तुरंत सारांश और अनुवाद देकर ब्राउज़िंग को तेज़ बनाता है। डिवाइस में जेमिनी लाइव, एक मल्टीमोडल AI फीचर भी है, जो विज़ुअल, वॉइस और संदर्भ—तीनों तरह की इनपुट समझकर सटीक जवाब देता है। सैमसंग का यह सबसे बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, लचीली मल्टी-विंडो क्षमताओं और AI फीचर्स के साथ मिलकर गैलेक्सी Z ट्रायफोल्ड को कंपनी का अब तक का सबसे शक्तिशाली और बहुमुखी डिवाइस बनाता है।
वन UI के नए संस्करण के साथ गैलेक्सी फोन्स हुए और भी स्मार्ट: प्रोडक्टिविटी, प्राइवेसी और परफॉर्मेंस में मिलेगा बेहतर अनुभव
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज One UI 8.5 बीटा प्रोग्राम की घोषणा की, जो उपयोगकर्ताओं को कंटेंट…
ओम लॉजिस्टिक्स सप्लाई चेन ने टाटा मोटर्स के साथ सहयोग किया
मुंबई, 03 दिसंबर: तीन दशक से अधिक समय से भारत के सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर…
सैमसंग ने नेक्स्ट-जेन एआई के साथ R20 अल्ट्रासाउंड सिस्टम लॉन्च किया
गुरुग्राम, भारत – 24 नवंबर, 2025 – सैमसंग, भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, ने…
सैमसंग गैलेक्सी टैब A11+ इस महीने भारत में लॉन्च करेगा
गुरुग्राम, भारत, 20 नवंबर 2025 : सैमसंग, जो भारत का सबसे बड़ा कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड है, जल्द ही भारत में गैलेक्सी टैब A11+ लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह टैबलेट बेहतर परफॉर्मेंस और खास गैलेक्सी एआई क्षमताओं के साथ ग्राहकों के लिए आएगा। यह टैबलेट सेगमेंट-लीडिंग एआई फीचर्स जैसे गूगल जेमिनी, सर्कल टु सर्च विद गूगल, और सैमसंग नोट्स पर सॉल्व मैथ के साथ डेब्यू करेगा जो यूज़र्स के लिए स्मार्ट लर्निंग, बेहतर प्रोडक्टिविटी और जानकारी तक आसान पहुंच प्रदान करेगा। गूगल जेमिनी के साथ, यूज़र्स को रियल-टाइम विज़ुअल एआई मिलता है जिसके माध्यम से वे बातचीत के रूप में इंटरैक्शन कर सकते हैं, जिससे रोज़मर्रा के काम आसान हो जाते हैं। सर्कल टु सर्च विद गूगल एक नया तरीका है जिसके ज़रिए यूज़र्स ऐप्स स्विच किए बिना सिर्फ एक साधारण जेस्चर का उपयोग करके कुछ भी सर्च कर सकते हैं। सैमसंग नोट्स में सॉल्व मैथ फीचर जटिल गणितीय समीकरणों का त्वरित और सटीक समाधान प्रदान करता है। गैलेक्सी टैब A11+ 4nm-आधारित मीडिया टेक MT8775 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो रोज़मर्रा के कामों के लिए स्मूथ और विश्वसनीय परफॉर्मेंस देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा – 6GB + 128GB और 8GB + 256GB। यह 2TB तक के एक्सपेंडेबल स्टोरेज को सपोर्ट करता है, जिससे यूज़र्स अतिरिक्त कंटेंट और लर्निंग मटेरियल को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। सैमसंग को उम्मीद है कि गैलेक्सी टैब A11+ के लॉन्च से भारत में टैबलेट मार्केट में उसकी लीडरशिप और भी मजबूत होगी।
मिशलिन गाइड ने न्यूजीलैंड के ओटियरोआ में प्रवेश करके अपनी वैश्विक उपस्थिति बढ़ाई
मिशलिन को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मिशलिन गाइड का आगमन ओटियरोआ…
भारत के युवा इनोवेटर्स ‘सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो 2025’ में चमके, बेहतर भारत के लिए एआई-आधारित समाधानों ने जीता 1 करोड़ रुपये का ग्रांट
भारत – 30 अक्टूबर 2025: भारत के सबसे बड़े कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज अपने…
सॅमसंगकडून स्मार्ट, ऊर्जा-कार्यक्षम कूलिंगसाठी मेड-इन-इंडिया विंडफ्री™ कॅसेट एसी लाँच
भारत – ऑक्टोबर २८, २०२५ – सॅमसंग या भारतातील सर्वात मोठ्या ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रँडने आज त्यांच्या…
सैमसंग ने ‘एआई फॉर ऑल’ विज़न के साथ इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में भारत की एआई क्रांति का नेतृत्व किया
भारत – 13 अक्टूबर, 2025 – भारत का सबसे बड़ा कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग इंडिया मोबाइल…