मुंबई, 20 अगस्त 2026: भारत की प्रमुख स्पिरिट्स कंपनियों में से एक और वॉल्यूम के लिहाज से देश की सबसे बड़ी निर्यातक, एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) ने आज घोषणा की है कि इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (Ind-Ra) ने स्थिर दृष्टिकोण के साथ कंपनी की बैंक सुविधाओं की रेटिंग को दो पायदान बढ़ाकर ‘IND A’ से ‘IND AA-‘ कर दिया है।
मुख्य बिंदु:
- रेटिंग में यह बढ़ोतरी वित्त वर्ष 26 में एबीडी के समेकित परिचालन पैमाने में लगातार हो रही वृद्धि को दर्शाती है। Ind-Ra को उम्मीद है कि यह वृद्धि मध्यम अवधि में भी कायम रहेगी और आगे बढ़ेगी।
- यह Ind-Ra की इस उम्मीद को दर्शाता है कि प्रीमियम उत्पादों की ओर झुकाव और उत्कृष्ट सेल्स-मिक्स के बल पर एबीडी की लाभप्रदता में सुधार बना रहेगा, जिससे ग्रॉस मार्जिन मजबूत होंगे। इसके अलावा, जारी बैकवर्ड इंटीग्रेशन परियोजनाओं में प्रगति मध्यम अवधि में एबिटडा मार्जिन को सहारा देगी। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी को यह भी उम्मीद है कि जारी पूंजीगत व्यय के बावजूद मध्यम अवधि में एबीडी का समेकित शुद्ध कर्ज संतुलित और सुरक्षित स्तर पर रहेगा।
- रेटिंग में सुधार के लिए आईएमएफएल उद्योग में एबीडी की मजबूत बाजार स्थिति, पूरे भारत में इसके व्यापार का विविधीकरण और उद्योग के बढ़ते दायरे को भी आधार बनाया गया है, जो मध्यम से लंबी अवधि में व्यवसाय के आकार को बनाए रखने और निरंतर सुधार का समर्थन करते हैं।
रेटिंग अपग्रेड होने के बारे में, एबीडी के मैनेजिंग डायरेक्टर अमर सिन्हा ने कहा, “स्थिर दृष्टिकोण के साथ ‘IND AA-‘ में दो-पायदान का सुधार यह दर्शाता है कि एबीडी कंपनी की वित्तीय स्थिति, कारोबार का आकार, मुनाफा और बैलेंस शीट लगातार मजबूत हो रहे हैं। यह सुधार हमारी प्रीमियम रणनीति को लागू करने, परिचालन लचीलेपन और दीर्घकालिक क्षमताओं एवं भविष्य की योजनाओं में अनुशासित निवेश के अनुशासन को साबित करता है। हमारा लक्ष्य वित्तीय नियमों का पालन करते हुए कंपनी को अधिक सशक्त, सुदृढ़ और भविष्य-उन्मुख बनाना है।”